Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

गुड न्यूज! हरियाणा में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी, इन दो जिलों को मिलेगा फायदा

गुरुग्राम- साइबर सिटी स्थित मातृ वन अभियान के तहत शनिवार को एक विशेष पर्यावरणीय पहल एक पेड़ मां के नाम’ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, हरियाणा के वन मंत्री राव नरबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने भाग लिया और मातृ स्वरूपा को समर्पित पौधे लगाए।

इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को जागरूकता के रूप में जोड़ना है।

जंगल सफारी परियोजना का निरीक्षण

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्रियों ने गुरुग्राम में प्रस्तावित जंगल सफारी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए परियोजना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। इसके साथ ही, लेपर्ड ट्रेन (Leopard Trail) का भी अवलोकन किया गया, जो क्षेत्र की जैव विविधता और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *