Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

होडल विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी का निधन, अंतिम विदाई में नम हुईं आंखें

होडल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी का करीब 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। गिर्राजो देवी के निधन पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। गिर्राजो देवी का अंतिम संस्कार सोमवार को पलवल स्थित मोक्ष धाम, रसूलपुर रोड पर किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में परिवारजन, रिश्तेदार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। पूर्व विधायक रामरतन और वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह ने अंतिम यात्रा में अर्थी को कंधा दिया। मां को अंतिम विदाई देते समय दोनों बेहद भावुक नजर आए। इस मार्मिक दृश्य ने वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम कर दीं।

विधायक हरेंद्र सिंह ने अपनी माता गिर्राजो देवी की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा और लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने गिर्राजो देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका निधन परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। गुर्जर ने कहा कि गिर्राजो देवी ने अपने जीवन में परिवार और समाज के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके स्नेह, संस्कार और सहज व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। परिजनों और परिचितों के अनुसार गिर्राजो देवी सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव की थीं। उन्होंने परिवार को हमेशा संस्कार, सेवा और सामाजिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों, परिचितों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों को भी गहरा आघात पहुंचा है। लोगों ने कहा कि परिवार में मां का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है और गिर्राजो देवी का स्नेह एवं आशीर्वाद परिवार के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा।

लोगों ने कहा कि गिर्राजो देवी के निधन से परिवार ने एक स्नेहमयी मातृशक्ति और मार्गदर्शक को खो दिया है। उनकी कमी को पूरा करना संभव नहीं है। अंतिम संस्कार में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री होडल हर्षकुमार, सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक दीपक मंगला, उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके अलावा किरणपाल खटाना, मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी, नगर परिषद होडल की चेयरपर्सन प्रतिनिधि शीशपाल, होडल मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगविन्द्र सिंह, उप चेयरमैन टेकचंद, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, हरेन्द्रपाल राणा और तहसीलदार होडल अनिल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अंतिम विदाई में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने दिवंगत गिर्राजो देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *