आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा स्पीकर ने ली सुरक्षा से संबंधित बैठक , अधिकारियों को दिए ये निर्देश – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

आगामी विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा स्पीकर ने ली सुरक्षा से संबंधित बैठक , अधिकारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून:- विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र के सफल संचालन हेतु विधानसभा अध्यक्ष ने आज महत्वपूर्ण सुरक्षा सम्बन्धी बैठक ली। बैठक में सभी मंत्रिगणों, विधायकों, प्रेस व दर्शकों के सुविधाओं एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई और सम्बंधित विभागों के प्रमुखों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

विधानसभा स्पीकर ने ली बैठक
विधानसभा स्पीकर ने ली बैठक

बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव एस एस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था वी मुरुगेशन, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस ए पी अंशुमान, डी एम देहरादून सोनिका, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल करन सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंटेलिजेंस निवेदिता कुकरेती आदि विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *