उत्तराखंड बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने फिर खोला मोर्चा – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तराखंड बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने फिर खोला मोर्चा

देहरादून:  उत्तराखंड बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देहरादून गांधी पार्क में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला और धरना दिया।

सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्यायिक हत्या करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पहले राज्य की बेटी की हत्या हुई और अब उस हत्या में हत्यारों के साथ मिलकर न्याय की भी हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व में भी इस मामले पर सरकार के खिलाफ जुबानी हमला बोला था। अब धरना प्रदर्शन के माध्यम से जनता को भी इस मामले में लामबंद करने का काम कर रहे हैं ताकि राज्य की इस बेटी को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *