भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, मुख्यमंत्री धामी ने उपलब्धि हासिल करने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, मुख्यमंत्री धामी ने उपलब्धि हासिल करने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

उत्तराखंड : भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 27 अगस्त(रविवार) को वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप्‍स में गोल्‍ड जीता। इसी के साथ उन्होंने दो गोल्‍ड अपने नाम किए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को इस ऐतिहासिक जीत व उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीरज चोपड़ा की गोल्ड मेडल के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, भारतीय “गोल्डन बॉय” नीरज चोपड़ा को #WorldAthleticsChampionships में पुरुषों की #javelin प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आपने इस स्वर्णिम उपलब्धि से वैश्विक पटल पर मां भारती का मानवर्धन करने का अनुपम कार्य किया है। भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *