28 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाली आपदा प्रबंधन की 6वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

28 नवंबर से 1 दिसंबर तक होने वाली आपदा प्रबंधन की 6वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आगामी 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक देहरादून में होने वाली आपदा प्रबंधन की 6वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर सचिवालय में आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कुछ जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन हेतु सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। सभी विभागों को ओनरशिप लेकर इस आयोजन को सफल बनाना है। उत्तराखंड के लिहाज से इस आयोजन का बहुत महत्व है, इसलिए तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों को चाहिए कि वे बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसके ठीक बाद दिसंबर माह में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी देहरादून में होने जा रही है। ऐसे में यह आयोजन उसकी रिहर्सल के तौर पर भी बेहद अहम है। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 600 डेलिगेट्स आ रहे हैं इसलिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *