आज 3 बजे होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

आज 3 बजे होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा, साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू

आज शनिवार दोपहर तीन बजे 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव आयोग कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। सभी सरकारी संपत्तियों से 24 घंटे के अंदर समस्त प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर, पंफ्लेट हटाए जाएंगे। सरकारी कार्यालयों, सभागारों, अधिकारियों के कक्षों में लगी सभी जीवित राजनैतिक महानुभावों की फोटो भी हटेगी। केवल राष्ट्रपति, राज्यपाल की फोटो लगी रह सकती है।

ये होंगे बदलाव

-लोक संपत्तियों बस स्टैंड, सड़क, सार्वजनिक चौराहों, बिजली के खम्बे, अंडरपास इत्यादि से 48 घंटे के अंदर समस्त प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर, पंफ्लेट हटाए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग (ईसी) आज दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। वहीं उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद अगले 24 घंटे में सभी सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटा दी जाएंगी। संभावना है कि 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। आयोग कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा कर सकता है।  चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटाने का काम चुनाव आयोग की राज्य इकाई के माध्यम से जिलावार कराया जाएगा।

इसी प्रकार, जिन निर्माण या अन्य कार्यों के टेंडर पूरी में जारी हो चुके हैं और कार्यादेश जारी हो चुके होंगे लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया, वह शुरू नहीं होगा। ऐसे ही कई अन्य बदलाव भी आचार संहिता के बाद नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *