प्रदेश में मतदान को बढ़ावा देने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बैठक – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

प्रदेश में मतदान को बढ़ावा देने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बैठक

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने एवं प्रचार प्रसार को लेकर आज सचिवालय में मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक प्रेस/मीडिया को आसानी से निर्वाचन का डाटा उपलब्ध हो सके इसके लिए मीडिया प्लान तैयार रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ लगातार वार्ता कर वांछित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक मतदान कराए जाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं स्थानीय पर्वों पर विशेष गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा सकता है।  इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल एवं सूचना अधिकारी दिनेश कुमार सहित सोशल मीडिया टीम उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *