उत्तरकाशी में भीषण दुर्घटना! वाहन खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

उत्तरकाशी में भीषण दुर्घटना! वाहन खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत

उत्तरकाशी जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। धनारी-पैणी भवान मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ 108 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि वाहन में केवल एक ही व्यक्ति सवार था।

मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह परमार (पुत्र शेर सिंह परमार), निवासी ग्राम पैणी भवान, तहसील डुंडा, उत्तरकाशी के रूप में की गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *