Punjab: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आप-कांग्रेस एकजुट, सदन में प्रस्ताव पारित, विधायकों ने दी चेतावनी – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Punjab: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आप-कांग्रेस एकजुट, सदन में प्रस्ताव पारित, विधायकों ने दी चेतावनी

पंजाब विधानसभा में मंगलवार को अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव को आप के साथ-साथ कांग्रेस, शिअद व बसपा के विधायकों का भी समर्थन मिला। सीएम भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और पीएम को निशाने पर लेते हुए इस व्यापारिक समझौते में पंजाब के किसान और किसानी के हितों व अधिकारों को सुरक्षित रखने की अपील की।कई विधायकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र ने अमेरिका के दबाव में घुटने टेके तो एक और बड़ा किसान आंदोलन खड़ा किया जाएगा। पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सदन के समक्ष भारत-अमेरिका व्यापारिक समझौते से पंजाब की खेतीबाड़ी के साथ धोखा संबंधी निंदा प्रस्ताव रखा। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस पर चर्चा की अनुमति दे दी। इस दौरान आप समेत सभी दलों के विधायकों ने इस ट्रेड डील का असर पंजाब की खेतीबाड़ी पर कैसे पड़ सकता है, उस पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कृषि मंत्री ने कहा केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करे कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से पंजाब समेत देशभर के सभी किसानों के हित व बीज इस्तेमाल करने के अधिकार भी सुरक्षित रहेंगे। कांग्रेसी विधायक परगट सिंह ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौता हो जाता है और हमें इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सोशल मीडिया से मालूम चलती है। यह ट्रेड डील नहीं एक तरह से सरेंडर है।

विधायकों, मंत्रियों ने की केंद्र की घेराबंदी
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अपने कारोबारी मित्रों को बचाने और एपस्टीन फाइल के खुलासे के डर से केंद्र ने न चाहते हुए भी यह व्यापारिक समझौता किया है। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अमेरिका हमें व्यापारिक तरीके से अपना गुलाम बनाना चाहता है और केंद्र चुप है। मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि अमेरिका की शर्तों पर तैयार इस डील को स्वीकार करना उसके सामने घुटने टेकने जैसा है। सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली ने कहा, इस डील से मंडियां खत्म हो जाएंगी और किसान व आढ़ती बर्बाद हो जाएंगे। बटाला से विधायक शैरी कलसी ने कहा कि इस व्यापारिक समझौते को न तो किसान बर्दाश्त करेंगे और न ही मजदूर और व्यापारी।

क्या बोले विधायक? 
फाजिल्का से विधायक नरिंदरपाल सिंह ने कहा कि इस डील की आड़ में अमेरिका यहां भारत में अपना बड़ा व्यापार खोलना चाहती है। जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि यह समझौता डेयरी सेक्टर को बहुत ज्यादा नुकसान करेगा। रूपनगर के विधायक दिवेश कुमार चड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान से सीजफायर हो गया, इस एलान के बाद अब हमें यह बात भी अमेरिका से ही मालूम चली कि भारत के साथ उनका व्यापारिक समझौता भी हो गया है। यह केंद्र पर कैसा दबाव है। अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हम पंजाब में समझौता लागू नहीं होने देंगे, भले ही बलिदान देना पड़े। कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत ने कहा, यह समझौता कॉरपोरेट फ्रेंडली है और किसानों के खिलाफ। मंत्री लालजीत भुल्लर और नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान ने कहा कि किसानों को बचाने के लिए आप संघर्ष करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *