निक जोनस पर चढ़ा देसी खाने का स्वाद, भाई जो के साथ जमकर की दावत – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

निक जोनस पर चढ़ा देसी खाने का स्वाद, भाई जो के साथ जमकर की दावत

निक जोनस एक बार फिर इंडियन खाने को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर ने अपने भाई जो जोनस के साथ एक भारतीय रेस्टोरेंट में जमकर देसी पकवानों का स्वाद लिया और इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी शेयर की। निक जोनस हाल ही में पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी के साथ भारत की यात्रा से अमेरिका लौटे हैं। इसके बाद वह अपने भाई जो जोनस के साथ ‘जोनस ब्रदर्स टूर’ में व्यस्त हो गए हैं। बिजी शेड्यूल के बीच दोनों भाइयों ने इंडियन फूड के लिए समय निकाला। निक ने रेस्टोरेंट में परोसे गए कई पकवानों की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक छोटी सी रील पोस्ट की। इस खास दावत में दोनों भाइयों ने रानी कचौरी, प्याज भजिया, रॉयल पिस्ता लैंब चॉप, मुर्ग मखनी और पापड़ की टोकरी जैसी कई इंडियन डिशेज का स्वाद लिया। रेस्टोरेंट की ओर से बताया गया कि निक और जो जोनस यहां अक्सर आते हैं। दोनों भाइयों की कुछ पसंदीदा डिशेज भी सामने आईं, जिनमें भारतीय स्वाद की कई खास चीजें शामिल हैं।

निक जोनस का इंडियन खाने के प्रति प्यार नया नहीं है। एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा भारतीय व्यंजनों के बारे में भी बताया था। निक के फेवरेट इंडियन फूड्स में बटर चिकन, पनीर, साग पनीर, मसाला पनीर, रायता, नान और चिकन बिरयानी शामिल हैं। इससे साफ है कि सिंगर को भारतीय खाने के अलग-अलग स्वाद काफी पसंद हैं। निक का भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है। वह बॉलीवुड म्यूजिक के भी फैन हैं और कई मौकों पर भारतीय गानों को लेकर अपनी पसंद जाहिर कर चुके हैं। निक ने खास तौर पर विक्की कौशल के गाने ‘तौबा तौबा’ की तारीफ की है। उन्होंने बताया था कि यह गाना उन्हें काफी पसंद है और शादियों में इसे सुनकर वह डांस फ्लोर पर जाने से खुद को रोक नहीं पाते। प्रियंका चोपड़ा से शादी के बाद निक का भारत से रिश्ता और भी मजबूत हुआ है। वह कई बार भारत आ चुके हैं और यहां के खान-पान, संगीत और संस्कृति के प्रति अपनी दिलचस्पी जाहिर कर चुके हैं। अब निक जोनस की इंडियन फूड वाली यह नई झलक सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रही है। खासकर उनके फेवरेट देसी पकवानों की लिस्ट देखकर भारतीय फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *