CM धामी के जन्मदिन पर यमुनोत्री धाम में गूंजे मंगलकामना के मंत्र, PM मोदी ने दी बधाई – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

CM धामी के जन्मदिन पर यमुनोत्री धाम में गूंजे मंगलकामना के मंत्र, PM मोदी ने दी बधाई

बड़कोट:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर 16 सितंबर को यमुनोत्री धाम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। यमुनोत्री धाम के रावल श्री पुरुषोत्तम उनियाल सहित मंदिर के अन्य पुजारियों ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करते हुए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर यमुनोत्री धाम में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पुजारियों ने उनके स्वस्थ एवं लंबे जीवन की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई।

पीएम मोदी ने CM धामी को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी राष्ट्र और समाज के हित में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उनके जीवन में यश और गौरव की कामना करते हुए कहा कि अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता के साथ उत्तराखंड निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है।

पीएम मोदी ने कहा कि देश इस समय ‘शक्ति की सप्तधारा’ के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड की सामर्थ्य, उपलब्ध संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सक्रिय योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *