आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया संगिनी एप – Alam E Tasveer
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया संगिनी एप

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वालीं आशा वर्करों के काम की निगरानी अब एप के जरिये होगी। साथ ही उन्हें प्रति माह भुगतान भी एप से ऑनलाइन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत 11 नवंबर को आशा संगिनी एप की शुरूआत करेंगे।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

एनएचएम के माध्यम से प्रदेश में लगभग 12 हजार आशा वर्कर तैनात हैं। इनके माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधित डाटा तैयार किया जाता है। आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संगिनी एप तैयार किया है। इस से उच्च अधिकारी उनके काम की मॉनीटरिंग करेंगे। काम के आधार पर उन्हें हर महीने ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आशा वर्करों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एनएचएम के तहत आशा वर्करों को स्मार्ट फोन भी दिए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत

प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि आशा वर्करों के लिए संगिनी एप तैयार कर लिया गया है। 11 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री इस एप को लांच करेंगे। आशा वर्कर एप पर अपने काम को अपलोड करेंगे। जिसकी निगरानी सीधे अधिकारी कर सकेंगे। इससे आशाओं को भुगतान भी ऑनलाइन होगा। इसी दिन वह राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में नए ओटी भवन का उद्घाटन करेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *