Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड के चारधाम के कपाट खोलने की तिथि हुए घोषित

उत्तराखंड में इस साल 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज होगा। बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। इसके साथ ही केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं, गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। इस वर्ष बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।

 

2022 में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम

2022 में कोरोनाकाल के दो साल बाद बिना बंदिशों के चली चारधाम यात्रा ने पिछले साल नया रिकॉर्ड बनाया था। पहली बार चारों धामों में करीब 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया था। बता दें कि पिछले वर्ष बदरीनाथ धाम में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, रिकॉर्ड संख्या में गंगोत्री धाम में 624451 तीर्थ यात्री पहुंचे जबकि यमुनोत्री धाम में 485635 तीर्थ यात्रों दर्शनों के लिए पहुंचे। केदारनाथ यात्रा में रिकॉर्ड 15 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। जबकि यात्रा से 211 करोड़ का कारोबार हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *