Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

रक्षाबन्धन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को उपलब्ध रहेगी निःशुल्क बस सेवा, परिवहन निगम ने जारी किए निर्देश

देहरादून:-  पूरे देश में 30 अगस्त को रक्षाबन्धन की धूम रहेगी, जिसके चलते महिलाओं को अपने भाईयों की कलाईयों पर राखी बन्धने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान जाना पड़ता है, महिलाओं की सुविधा के लिए धामी सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बस की नि:शुल्क सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *