Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से महत्वपूर्ण फाइलें हुई चोरी

देहरादून: नगर निगम के रिकॉर्ड रूम से महत्वपूर्ण फाइलें चोरी होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। रिकॉर्ड रूम की महत्वपूर्ण फाइलें चोरी होने का मामला बेहद गंभीर है जिसको देखते हुए नगर निगम की ओर से नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जानकारी है कि चोर नगर निगम की छत से भीतर घुसे और अंदर का दरवाजा तोड़कर कई महत्वपूर्ण फाइलें अपने साथ ले गए। लेकिन नगर निगम की छत पर चढ़कर अंदर जाना इतना भी आसान नहीं है यह पूरी चोरी की वारदात करने से पहले एक सुनियोजित प्लानिंग तैयार की गई होगी।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि नगर निगम की फाइलों में ऐसा क्या था कि उनकी चोरी की गई? नगर निगम में किस तरह से यह पूरी चोरी की घटना हुई और प्राथमिक जानकारी जो मिली नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि जो फाइलें चोरी हुई है उनकी डिजिटल कॉपी नगर निगम के पास सुरक्षित हैं। नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त मनोज गोयल ने बताया कि चोरी की घटना पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। देखना होगा कि कब तक इस चोरी का खुलासा होता है और इस चोरी के पीछे की असल मंशा सामने आती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *