Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में भाजपा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति की तैयार

उत्तराखंड में भाजपा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई है। रणनीति के अनुसार 30 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम, 4 नवंबर को इगास पर्व और 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। जिन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें मंत्रियों से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक शामिल हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। इसके बाद आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार की गई रणनीति के बारे में जानकारी मीडिया को दी।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को पूरे प्रदेश भर में बूथ स्तर पर प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए सरकार से लेकर पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित मंत्रियों और विधायकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। वही आगामी 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर भी पार्टी पूरे प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। इसमें आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। यह कार्यक्रम भी प्रदेश भर में मंडल और बूथ स्तर पर किया जाएगा, इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के और सरकार के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *