Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा द्रौपदी मुर्मू पर की गई लिंग भेदी टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई

राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई लिंग भेदी टिप्पणी पर गहरी नाराजगी जताई है । उन्होंने आज संसद भवन नई दिल्ली में साथी सांसदो संग देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति के अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया । सासंद बंसल ने कहा कि राष्ट्रपति जी का अपमान ये देश नहीं सहेगा।यह जीभ फिसलना नही राष्ट्रपति का कांग्रेस नेता अधीरंजन चौधरी द्वारा जानबूझकर किया अपमान था ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को आदिवासी समाज और महिलाओं के अपमान पर पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने इसे कांग्रेस की तुच्छ मानसिकता का परिचय बताया । सासंद बंसल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के सांसदो द्वारा संसद न चलने देने विपक्ष का चर्चा से भागना है ।उन्होंने इसे लोकतंत्र का हनन करार दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *