Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

उत्तराखंड कांग्रेस ने 2024 में केंद्र में सत्ता में लौटने को शुरू किया मंथन

कांग्रेस पार्टी 2 साल से लोकसभा में अपना खाता नहीं खोल पाई और वहीं दो विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को निराश ही हाथ लगी हैं इसके बाद अब कहीं न कहीं कांग्रेस के हाथ से राज्यसभा की सीट भी निकलती जा रही हैं। वहीं  कांग्रेस पार्टी अब 2024 में सत्ता में आने की तैयारियों में फिर से जुट गई हैं, साथ ही कांग्रेस नेता दो दिन से देहरादून में मंथन कर रही हैं।

हरीश रावत ने 2024 में जीत का दिलाया भरोसा

वहीं बैठक के बात बाहर निकल के आई हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी जनों को भरोसा दिलाया है कि 2004 से पहले भाजपा तीज रही थी, वहीं 2004 में कांग्रेस केंद्र की सत्ता में 10 साल रही, वहीं 10 साल बाद 2014 में भाजपा ने विजय प्राप्त की। वहीं हरदा ने कहा एकबार फिर 2024 में पासा पलटेगा और सत्ता में फिर कांग्रेस लौट आएगी।

वहीं 1 जून से 2 जून तक देहरादून कांग्रेस के 2 दिवसीय चिंतन शिविर नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला में कांग्रेसजनों ने देश और उत्तराखंड में पार्टी के चुनाव में प्रदर्शन सुधारने पर चर्चा हुई।

बैठक में मौजूद

इस शिविर में पूर्व सीएम हरीश रावत के साथ ही  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव सहित कई नेता मौजूद रहे।

प्रभारी राजीव महर्षि- सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ डटे रहने का स्वर बुलंद

इसके बाद मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी समाज बांटने वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ शिद्दत से डटे रहने का स्वर बुलंद किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को दोबारा मजबूत करने का संकल्प लिया। तय किया कि न्याय पंचायत स्तर से पार्टी को नये सिरे से संगठित किया जाएगा। समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी के भीतर पदोन्नति दी जाएगी। वहीं 11 से 14 जून के बीच जिला स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *