Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहस्त्रधारा रोड स्थित आई.टी.पार्क चौक में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत हर घर तिरंगा जन जागृति अभियान के अन्तर्गत आयोजित रैली में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अमृत महोत्सव जन-जन का अभियान बन चुका है, हम सब सौभाग्यशाली हैं कि इसके साक्षी बन रहे हैं। आज देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज हमारे युवा अनेक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं, लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखण्ड का मान एवं सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *