Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/alam-e-tasveer.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड में लोगों को मिली तपती गर्मी से राहत

उत्तराखंड में बीते दिनों से तपती गर्मी से लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है, आज सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में बारिश हो रही है, वहीं मौसम विभाग की माने तो आज प्रदेश में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के अधिकांश जिलों के अनेक स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है।बीते दिन मौसम विभाग ने बारिश के मद्देनजर येलो और रेड अलर्ट जारी किया था, लेकिन आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।वहीं 20 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *